फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Country is creating a new identity in the world under Modi's leadership: Tripathi

मोदी के नेतृत्व में विश्व में नई पहचान बना रहा देश : त्रिपाठी

Sun, 21 Sep 2025 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Country is creating a new identity in the world under Modi's leadership: Tripathi
8- सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते भाजप
अयोध्या। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व में अपनी नई पहचान बना रहा है। उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास और जन धन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों का जीवन संवर रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का मार्गदर्शक है। इनके सहयोग से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और तेजी से हर व्यक्ति तक पहुंच सकता है। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही हैं।
विज्ञापन



महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या में विकास कार्यों की गति प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की विशेष दृष्टि से और तेज हुई है। अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रबुद्ध वर्ग के मार्गदर्शन से यह प्रयास और भी सफल होंगे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक व समाजसेवी सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, राम कुमार राय, ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, ब्लाॅक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed