फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress sharp attack BJP Ajay Rai said After Kashi Ayodhya now preparations being made loot Mathura

UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा को लूटने की तैयारी कर रही भाजपा

Tue, 24 Jun 2025 04:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Jun 2025 04:59 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा को लूटने की तैयारी हो रही है। वृंदावन में स्थानीय लोगों को उजाड़कर बाहरियों को बसाया जा रहा है।

विज्ञापन
Congress sharp attack BJP  Ajay Rai said After Kashi Ayodhya now preparations being made  loot Mathura
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा काशी और अयोध्या के बाद मथुरा को भी लूटने की तैयारी में हैं। वृंदावन के लोगों की उजड़कर गुजराती लोगों को बसाने की तैयारी है। वृंदावन से आए लोगों का परिचय कराते हुए उन्होंने कहा कि काशी की तरह ही वृन्दावन के प्राचीन मंदिरों को उजाड़ा जाएगा। बाबा विश्वनाथ के दरबार के सैकड़ों मंदिर तोड़ दिए गए। अक्षयवट को खत्म कर दिया गया।

विज्ञापन


इसी तरह मां विंध्यवासिनी के दरबार के मंदिरों को ध्वस्त कर माल में बदला गया। अयोध्या के अर्ध मंदिर का उद्घाटन किया। अब दोबारा प्राण प्रतिष्ठा की गई, जो हिंदू धर्म के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि वृन्दावन की मान्यता और आस्था को खत्म करने की कोशिश है। बांकेबिहारी का वैभव खत्म करने की साजिश है। धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल में बदल रहे हैं। यह सनातन के खिलाफ है। अन्य किसी भी देश में पुरानी धरोहरों को ध्वस्त नहीं किया गया, लेकिन यह सरकार सनातन धर्म की रक्षा का ढोंग करती है। सनातन परंपरा और मान्यता को खत्म कर रही है। सनातन परंपरा और आस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: फर्जी अभिलेखों पर बना था उज्बेकी महिला का ड्राइविंग लाइसेंस, अब मददगारों को ढूंढ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: विकास पर खर्च में यूपी देश में नंबर वन, 26 राज्यों के पूंजीगत व्यय में 16 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी


अत्याचार में अंग्रेजों और मुगलों को भाजपा ने पीछे छोड़ा:  पुजारी

इस दौरान वृन्दावन से आए आचार्य सोहन लाल मिश्र ने कहा कि पांच सौ साल से परिवार के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी ठाकुरजी की सेवा कर रहे हैं। जो अत्याचार अंग्रेजों और अकबर ने नहीं किया उससे कहीं ज्यादा ये भाजपा सरकार कर रही है। रात भर सो नहीं पाते। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि हमें बांके बिहारी से अलग किया जा रहा है। यदि सरकार नहीं मानी तो हम लोग अन्न जल छोड़ देंगे और वियोग में प्राण त्याग देंगे। हम वियोग बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरिडोर के नाम पर सारा खेल चोरी चुपके किया गया। वृंदावन के लोगों को एक बार भी बताया नहीं गया। वृंदावन से हमारे पूर्वजों की आत्मा जुड़ी है। हम उसे कैसे सौंप दें।


क्या गोरखपीठ को रुपए के बदले देंगे

वृंदावन से आए पुजारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि क्या वे रुपए लेकर गोरक्षपीठ को हमें दे देंगे। हम मुआवजा राशि चार गुना देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ रेलिंग बनाने से दर्शन की व्यवस्था सही हो सकती है, लेकिन सरकार धन की बंदरबांट करने के लिए कोरिडोर बनाना चाहती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed