फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   College female students were taught self-defense techniques

Ayodhya News: कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

Thu, 15 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
College female students were taught self-defense techniques
सोहावल/तारुन। रौनाही और तारुन पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने कॉलेजों में छात्राओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। रौनाही थाने की महिला उपनिरीक्षक अल्का यादव, आरक्षी दीक्षा यादव और अमरेश यादव की टीम ने फैज ए आम इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं, जीवी इंटर कॉलेज, विजयनपुर सजहरा में तारुन थाने की मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक ऐश्वर्या श्रीवास्तव, आरक्षी ऋचा सिंह, अनामिका, सोनिया और कांस्टेबल संतराम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। दोनों कॉलेजों में छात्राओं को वूमेन पावरलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, जनधन खातों के दुरुपयोग और डिजिटल अरेस्ट के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन


एनसीसी प्रशिक्षण में कैडेटों को बताए राष्ट्रनिर्माण के गुर
रानी बाजार। माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण सत्र में कैडेटों को राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और अनुशासन का महत्व बताया गया। लेफ्टिनेंट जेके जायसवाल ने कैडेटों को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, एकजुटता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। कैप्टन डॉ. एचके सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी ली और कैडेटों के अनुशासन व उत्कृष्ट तालमेल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed