फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM Yogi said SP did not have time to develop Ayodhya today Ramnagari has completely changed

UP News: सपा को नहीं थी अयोध्या का विकास कराने की फुर्सत..., सीएम योगी बोले- आज पूरी तरह बदल गई रामनगरी

Sat, 10 May 2025 04:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 04:41 PM IST
सार

अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा को अयोध्या का विकास कराने की फुर्सत नहीं थी। आज रामनगरी पूरी तरह बदल गई है। यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन है। फोर लेन और सिक्स लेन की कनेक्टिविटी है।

विज्ञापन
CM Yogi said SP did not have time to develop Ayodhya today Ramnagari has completely changed
अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन किए। इसके बाद हनुमान कुंड रविदास मंदिर भी पहुंचे। यहां संत रविदास और भगवान बुद्ध के साथ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पार्पित किए। इस मौके पर मंदिर के महंत बनवारी दास ने स्मृति चिन्ह देकर सीएम का स्वागत किया। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने एक करोड़ 15 लाख की लागत से निर्मित सत्संग भवन को जनता को समर्पित किया। 37 जातीय मंदिरों के श्रीमहंतों से भी मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तो उन्हें अयोध्या के विकास की फुर्सत नहीं थी। सपा शासन में यहां एयर कनेक्टिविटी का कोई नामोनिशान नहीं था। रेलवे की सिंगल लाइन थी। बसों की सुविधा नहीं थी। 

विज्ञापन

CM Yogi said SP did not have time to develop Ayodhya today Ramnagari has completely changed
राम मंदिर में पूजा करते सीएम योगी - फोटो : संवाद

आज देश ही नहीं दुनिया को भी यहां का पता पूछने की जरूरत नहीं

सीएम योगी आगे ने कहा कि अयोध्या में आज सब कुछ बदल गया है। आज यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन है। फोर लेन और सिक्स लेन की कनेक्टिविटी है। पहले लोग पूछते थे अयोध्या कहां है? आज देश ही नहीं दुनिया को भी यहां का पता पूछने की जरूरत नहीं है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए...', सीएम योगी बोले- इसे राष्ट्र की भावना से जोड़ना जरूरी

अपने संबोधन में सीएम ने आगे कहा कि जिस तरह रविदास मंदिर का विकास कराया गया है। इसी तर्ज पर वाल्मीकि और पासी समेत अन्य जातीय और समाज के मंदिरों का स्वरूप भी बदला जा रहा है। सुंदरीकरण करके वहां पर जन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। 

CM Yogi said SP did not have time to develop Ayodhya today Ramnagari has completely changed
अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया

संत रविदास के चरणों में नमन करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सबको जोड़कर आगे बढ़ाने की है। हर समाज की एकजुटता जरूरी है। सभी समाज के महापुरुषों के योगदान के प्रति सरकार कृतज्ञता ज्ञापित कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। राम मंदिर निर्माण की प्रगति से भी रूबरू हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed