फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Changes in the booking system have increased the problems, and agencies are getting crowded

Ayodhya News: बुकिंग सिस्टम में बदलाव से बढ़ी परेशानी, एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़

Fri, 13 Mar 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Changes in the booking system have increased the problems, and agencies are getting crowded
अयोध्या। गैस सिलिंडर को लेकर जिले में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस बुकिंग सिस्टम में हुए बदलाव के बाद गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। नए नियम के तहत अब शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 25 दिन बाद ही दोबारा सिलिंडर बुक करा सकेंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह अवधि 45 दिन कर दी गई है। इससे पहले शहर में बुकिंग का अंतराल 21 दिन था। इस बदलाव के बाद कई उपभोक्ता एक साथ कई कनेक्शनों से बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है। सिविल लाइंस स्थित जीडी गैस एजेंसी के मैनेजर इबरार अहमद ने बताया कि नए बुकिंग नियम के कारण लोग अपने घरों में मौजूद एक से अधिक कनेक्शनों से सिलिंडर बुक कराने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ता भविष्य में गैस की संभावित कमी की आशंका के चलते पहले से ही सिलिंडर सुरक्षित रखना चाहते हैं। इसी वजह से एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है और उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed