फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Change in judicial jurisdiction; 22 types of cases fall under the CJM's jurisdiction.

Ayodhya News: न्यायिक क्षेत्राधिकार में बदलाव, सीजेएम के अधिकार क्षेत्र में 22 तरह के मामले

Fri, 21 Aug 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 21 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Change in judicial jurisdiction; 22 types of cases fall under the CJM's jurisdiction.
अयोध्या। दीवानी न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेटों के क्षेत्राधिकार में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पीयूष त्रिपाठी ने अदालतों में लंबित और नए मामलों के त्वरित एवं सुचारू निस्तारण के लिए न्यायिक क्षेत्राधिकार का नया निर्धारण किया है। नए आदेश के तहत सबसे अधिक 22 प्रकार के मामलों की सुनवाई का अधिकार सीजेएम न्यायालय को दिया गया है।
विज्ञापन

नए क्षेत्राधिकार के अनुसार कोतवाली नगर अयोध्या, रुदौली, राम जन्मभूमि, रौनाही और साइबर थाना से संबंधित पुलिस केस व परिवाद अब सीजेएम की अदालत में सुने जाएंगे। जघन्य अपराध, खनन, आरटीओ चालानी, यातायात चालानी, वन विभाग, जिला पंचायत, विकास प्राधिकरण, बाल मजदूरी, फैक्टरी अधिनियम, श्रम विभाग और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों की सुनवाई भी सीजेएम कोर्ट में होगी।
विज्ञापन


राजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ परिवाद तथा लोक सेवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने संबंधी प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई का अधिकार भी सीजेएम को दिया गया है। एसीजेएम प्रथम प्रिया सक्सेना की अदालत को थाना कैंट और महाराजगंज के पुलिस केस व परिवाद के साथ विद्युत अधिनियम, टैक्स से संबंधित आरटीओ चालानी, बांट-माप और खाद्य अधिनियम के मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एसीजेएम द्वितीय महेंद्र सिंह पासवान की अदालत में थाना तारुन और बीकापुर के पुलिस केस व परिवाद तथा सरकारी धन के गबन से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य अदालतों के क्षेत्राधिकार में भी बदलाव
अपर सिविल जज (सीनियर डिविजन) प्रथम की अदालत को थाना कुमारगंज, जबकि द्वितीय की अदालत को थाना मवई और अपर सिविल जज (सीनियर डिविजन) तृतीय गीतिका सिंह की अदालत में थाना हैदरगंज के साथ अंबेडकरनगर के सम्मनपुर, टांडा और बसखारी थानों के विचाराधीन मामले सुने जाएंगे। चतुर्थ अपर सिविल जज एकता सिंह की अदालत को जीआरपी थाना के पुलिस केस व परिवाद की जिम्मेदारी दी गई है।
एफटीसी (सीनियर डिविजन) मीनल वर्मा की अदालत में कोतवाली नगर अयोध्या और रुदौली के परिवाद तथा नगर व अयोध्या कोतवाली सहित रुदौली के कुछ स्टेट केस सुने जाएंगे। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रद्युम्न सिंह की अदालत में थाना पूरा कलंदर और पटरंगा के पुलिस केस व परिवाद के अलावा अंबेडकरनगर के आलापुर, इब्राहिमपुर और जैतपुर थानों के विचाराधीन मामलों की सुनवाई होगी।

जेएम तृतीय मंजरी रावल की अदालत में गोसाईगंज और इनायतनगर, कोतवाली नगर और रौनाही के पुराने मामले तथा अंबेडकरनगर के हंसवर, राजे सुल्तानपुर, बेवाना और जहांगीरगंज के विचाराधीन मामलों की सुनवाई होगी। मुंसिफ प्रथम आशुतोष सिंह को खंडासा और मवई की, एफटीसी (जूनियर डिविजन) रूपाली सिंह की अदालत में बाबा बाजार व रौनाही थाने के मामले सुने जाएंगे। अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन महिला अपराध) निवेदिता सिंह की अदालत में महिला थाने, कोतवाली नगर अयोध्या, रुदौली और रौनाही थाना क्षेत्रों से जुड़े महिला अपराध के परिवादों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed