{"_id":"6a2441d0ac2c70ff780039d6","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-all-hostels-of-the-agricultural-university-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1771257-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कृषि विवि के सभी छात्रावासों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कृषि विवि के सभी छात्रावासों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। कालिंदी छात्रावास में एक छात्र की संदिग्ध मौत के बाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी छात्रावासों में तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। कुलपति ने छात्रावासों की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली विकसित करने की भी बात कही।
कुलपति ने एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में छात्रावास अधीक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। कुलपति ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले, उन्होंने लगभग छह से अधिक छात्रावासों का भ्रमण कर खामियों का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। कुलपति ने वार्डनों को प्रतिदिन कम से कम दो घंटे छात्रों का परामर्श करने की नसीहत दी। संवाद के दौरान कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह, निदेशक प्रशासन डॉ सुशांत श्रीवास्तव, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्रों की शिकायतों के लिए नई व्यवस्था
छात्र-छात्राओं की शिकायतें दर्ज करने के लिए जल्द ही ईमेल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एक एकल खिड़की प्रणाली भी तैयार की जाएगी। प्रत्येक छात्रावास में शिकायती पत्र पेटियां भी लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, कुलपति ने छात्रावासों की मरम्मत, पानी की टंकी की सफाई और सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए। प्लेसमेंट प्रकोष्ठ को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन