फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cartridges and two pistols recovered from an unclaimed bag During routine checking in kachehri in Ayodhya

Ayodhya: कचहरी में रखा था लावारिस बैग, जांच में जो मिला देखकर उड़े पुलिस-प्रशासन के होश; खंगाले जा रहे CCTV

Sat, 06 Sep 2025 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 01:58 PM IST
सार

अयोध्या में कचहरी में एक लावारिस बैग मिला। इसकी जांच में कारतूस और तमंचे मिले। इसे देखकर पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। अब CCTV खंगाले जा रहे हैं, ताकि ये सामान रखने वाले का पता लगाया जा सके। 

विज्ञापन
cartridges and two pistols recovered from an unclaimed bag During routine checking in kachehri in Ayodhya
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व एकत्र अधिवक्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अयोध्या से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां कचहरी परिसर में पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। कचहरी के शेड नंबर पांच में रूटीन चेकिंग के दौरान एक लावारिस बैग मिला। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें चार कारतूस और दो तमंचे बरामद हुए। 

विज्ञापन


इस बरामदगी के बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कड़ी सुरक्षा और मेटल डिटेक्टर लगे होने के बावजूद कचहरी परिसर में तमंचे कैसे पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो सुबह 8 से 8.45 बजे के बीच किसी अपराधी तत्व ने बैग लाकर शेड नंबर पांच में रखा और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि, आरोपी तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन

डीएम और जिला जज से की जाएगी शिकायत

यहां बताते चलें कि 22 सितंबर 2007 को फैजाबाद कचहरी में सीरियल ब्लास्ट हुआ था। इसके बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई थी। लेकिन, अब मेटल डिटेक्टर मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने इसे गंभीर चूक बताते हुए डीएम और जिला जज से शिकायत करने की बात कही है। वहीं, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज ने की बैठक

मामले में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा के संबंध में बैठक की। बैठक में न्यायालय परिसर के सुरक्षा प्रभारी सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय व नजारत प्रभारी एडीजे प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। जिला जज ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर और चाक-चौबंद करने के लिए और कदम उठाए जाने की बात कही है। 



उन्होंने फोन पर वार्ता के दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से सुरक्षा में हुई कोताही पर कार्रवाई करने की अपेक्षा की है। जिला जज ने एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह को कचहरी परिसर में तमंचे व कारतूस रखने की सत्यता की जांच करने का निर्देश दिया है। इसके बाद जिला जज ने जिलाधिकारी व एसएसपी के साथ कचहरी परिसर में आने और जाने वाले गेट की सुरक्षा व्यवस्था की जांच भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed