फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cancer patients will get treatment in medical college from today

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में आज से मिलेगा कैंसर मरीजों को इलाज

Tue, 09 Sep 2025 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 09 Sep 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Cancer patients will get treatment in medical college from today
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज में बुधवार से कैंसर रोगियों का इलाज शुरू होगा। 200 बेड के नए भवन के प्रथम तल पर कक्ष संख्या 108 में ओपीडी सेवाओं के साथ कीमोथेरेपी सुविधा भी मिलेगी। इससे रोगियों को लखनऊ या दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों का चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कैंसर रोगियों के इलाज में ऑपरेशन के अलावा कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की जरूरत होती है। जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग और ईएनटी विभागों में विभिन्न अंगों के कैंसर संबंधी ऑपरेशन पहले से हो रहे थे। रेडियोथेरेपी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से ओपीडी समेत अन्य सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं। इसके लिए रोगियों को हायर सेंटर भेजा जाता है। समय पर इलाज न मिलने से मरीजों को दिक्कतें होती थीं, साथ ही अनायास की भागदौड़ करना पड़ता था।
विज्ञापन

बीते दिनों शासन स्तर से रेडियोथेरेपी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धीरेंद्र कुमार सचान की तैनाती हुई है। आवश्यक संसाधनों का इंतजाम करके बुधवार से वह ओपीडी सेवाएं शुरू करेंगे। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि सर्जरी ओपीडी के तल पर ही यह सेवा शुरू होगी। पहले रोगियों को कीमोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके बाद रेडियोथेरेपी मशीन भी खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि डॉ. धीरेंद्र सचान इसके पहले केजीएमयू लखनऊ, मेडिकल कॉलेज आगरा, ग्वालियर और शिवपुरी मेडिकल काॅलेज में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें कैंसर रोगियों के इलाज का 12 साल का अनुभव है। यह सेवा शुरू होने से अयोध्या समेत आसपास के जिले के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed