{"_id":"68c19a577241f35fa4049ba3","slug":"blood-donation-marathon-and-exhibition-will-be-organized-during-seva-pakhwada-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-134959-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सेवा पखवाड़ा में होगा रक्तदान, मैराथन और प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सेवा पखवाड़ा में होगा रक्तदान, मैराथन और प्रदर्शनी का आयोजन
Wed, 10 Sep 2025 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को महानगर और जिला इकाई की कार्यशाला सर्किट हाउस में आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाकर हम समाज सेवा को जनआंदोलन का स्वरूप देंगे।
आज नेपाल में हो रही घटनाओं के बीच यह स्पष्ट हो चुका है कि मोदी के नेतृत्व में देश हर परिस्थिति का मजबूती से सामना कर रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। सेवा पखवाड़ा के तहत समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को जिले स्तर पर रक्तदान शिविर और बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
18 सितंबर से अक्तूबर तक रक्तदान शिविर का दूसरा चरण चलेगा। 19 और 20 सितंबर को प्रबुद्ध संवाद व पीएम के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही नमो मैराथन, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विषय पर गोष्ठी, प्रदर्शनी और विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। गांधी जयंती पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि शहर में हर बूथ पर स्वच्छता, स्वास्थ्य और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन होगा।कार्यशाला में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।