{"_id":"6a590b14c39fde498e0e2a3f","slug":"bjp-to-hold-booth-president-conference-in-ayodhya-on-july-22-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-154076-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भाजपा 22 जुलाई को अयोध्या में करेगी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भाजपा 22 जुलाई को अयोध्या में करेगी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
Thu, 16 Jul 2026 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। चुनावी रणनीति के तहत, भाजपा महानगर इकाई 22 जुलाई को अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित करेगी। इस सम्मेलन का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और महानगर क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
पार्टी ने सम्मेलन की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने महानगर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को सम्मेलन स्थल तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन होगा। उन्होंने जोर दिया कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मेलन आगामी चुनाव की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने कहा, कि हमारी योजना महानगर के 100 प्रतिशत बूथ अध्यक्षों की सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने की है। बैठक में परमानंद मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, शिवम शुक्ला, प्रवीण दुबे, शशि प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, रीना द्विवेदी, स्वाति सिंह, गरिमा मौर्य, रवि सोनकर सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।