{"_id":"67a4a6022a1927f925080097","slug":"bjp-leader-reached-hospital-to-know-condition-of-injured-worker-in-ayodhya-who-attacked-by-sp-workers-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घायल कार्यकर्ता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता, सपा कार्यकर्ताओं ने किया था हमला... लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घायल कार्यकर्ता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता, सपा कार्यकर्ताओं ने किया था हमला... लखनऊ रेफर
Thu, 06 Feb 2025 06:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:22 PM IST
सार
अयोध्या में घायल कार्यकर्ता का हाल जानने अस्पताल भाजपा नेता पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घायल कार्यकर्ता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या में घायल भाजपा कार्यकर्ता बब्बन तिवारी का हाल जानने पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू व पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय समेत अन्य भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे। बब्बन लखनऊ से लौटते समय अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए खंडासा गए हुए थे। यहां सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उनका जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज किया। इसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने रिश्तेदारी में गए थे। जब वहां से वह वापस जा रहे थे तो रास्ते में सपा के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इन्हें बुरी तरह से पीटा, जिससे इन्हें काफी चोट आई है। प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई कर रहा है। डबल इंजन की सरकार में अपराध व अपराधियों का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि मारपीट में घायल बब्बन तिवारी गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के हैदरगंज के निवासी हैं। इनकी सपा के लोगों ने पिटाई की है। घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सपा भारी मतों से चुनाव हार रही है। अपनी हार की हताशा को छिपाने के लिए सपाई अराजकता फैला रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सपा का स्वभाव अराजकता का रहा है। समाज में भय व्याप्त करना व लोगों को गुमराह करना उनकी पुरानी आदत है। भाजपा की सरकार में किसी भी प्रकार के अपराध करने वाले बक्शा नहीं जाएगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि चुनाव में अराजकता फैलाना सपा का पुराना इतिहास रहा है। पूरे मामले में ऐसी कार्रवाई होगी, जो नजीर बनेगी। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, सुनील तिवारी शास्त्री, परमानंद मिश्र, गिरीश पांडेय डिप्पुल, करुणाकर पाण्डेय व पवन तिवारी मौजूद रहे।