फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayush Mishra of Ayodhya won the state level badminton title

Ayodhya News: अयोध्या के आयुष मिश्रा ने जीता राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिताब

Thu, 06 Nov 2025 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ayush Mishra of Ayodhya won the state level badminton title
कोच के साथ मौजूद अयोध्या के ​खिलाड़ी
अयोध्या। इटावा में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम डाभासेमर में अभ्यासरत खिलाड़ी आयुष मिश्रा ने एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया, वहीं युगल वर्ग में आयुष मिश्रा और अभिनव गुप्ता की जोड़ी ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के एकल सेमीफाइनल में आयुष मिश्रा ने अलीगढ़ के शिवम यादव को सीधे सेटों में 21-8, 21-12 से हराया। इसके बाद हुए फाइनल मुकाबले में आयुष ने प्रयागराज के मो. ताज को कड़े संघर्ष में 24-22, 21-16 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती। वहीं युगल वर्ग के फाइनल में आयुष मिश्रा और अभिनव गुप्ता की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए मो. ताज और शुभम यादव की जोड़ी को 21-16, 21-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, अयोध्या बैडमिंटन संघ के सचिव अनूप दूबे व कोच कुलदीप श्रीवास्तव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed