{"_id":"6a73772f431cefe26a0ac7b9","slug":"ayodhya-seen-forging-a-new-identity-alongside-the-grand-ram-mandir-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-155591-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भव्य राम मंदिर के साथ नई पहचान गढ़ती दिखी अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भव्य राम मंदिर के साथ नई पहचान गढ़ती दिखी अयोध्या
Wed, 05 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन की छठी वर्षगांठ बुधवार को सादगी और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। मंदिर परिसर में सीमित धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें रामलला का विशेष अभिषेक एवं पूजन किया गया। पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया था। पिछले छह वर्षों में केवल मंदिर निर्माण ही नहीं, बल्कि पूरी अयोध्या का स्वरूप भी व्यापक रूप से बदला है।
राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हो चुकी है और देश-विदेश से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ और धर्मपथ जैसे आधुनिक मार्गों का निर्माण, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, सरयू तट का सुंदरीकरण, बहुस्तरीय पार्किंग, यात्री सुविधा केंद्र, नए होटल, धर्मशालाएं और आधुनिक नागरिक सुविधाओं ने अयोध्या को वैश्विक धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान दी है।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार व्यवस्थाओं का विस्तार कर रहा है। दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के पास, लॉकर, व्हीलचेयर, तीर्थयात्री सुविधा केंद्र और डिजिटल प्रबंधन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। भूमिपूजन की छठी वर्षगांठ पर मंदिर में विशेष पूजन और अभिषेक के साथ भगवान श्रीराम से देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने भी रामलला के दर्शन कर इस ऐतिहासिक अवसर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।