फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Police questioned the accused in the Ram Mandir donation theft case

Ayodhya: चढ़ावा चोरी के आरोपियों से पुलिस ने पूछा- तीन साल में क्या-क्या खरीदा? संपत्ति की हो रही जांच

Mon, 29 Jun 2026 07:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 29 Jun 2026 07:18 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठों आरोपियों की संपत्ति जांच के दायरे में है। उनके मकान, जमीन और आभूषण की खरीद-फरोख्त की जांच टीम कर रही है।
 

विज्ञापन
Ayodhya: Police questioned the accused in the Ram Mandir donation theft case
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में आरोपियों के जेल जाने के बाद प्रकरण की जांच कर रही पुलिस अब आरोपियों की आर्थिक गतिविधियों पर फोकस कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों से पिछले तीन वर्षों में अर्जित की गई चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। पूछताछ के दौरान उनसे यह जानकारी ली जा रही है कि इस अवधि में उन्होंने क्या-क्या खरीदा, कितनी जमीन ली, मकान का निर्माण कराया या नहीं, आभूषण और अन्य कीमती सामान खरीदे या नहीं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जांच टीम आरोपियों की आय और खर्च का मिलान कर रही है। यदि उनकी वैध आय की तुलना में अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने के प्रमाण मिलते हैं तो उसे भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके लिए बैंक खातों, संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम यह भी पता लगा रही है कि चढ़ावे से निकाली गई रकम का उपयोग किन-किन माध्यमों से किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस ने चंपत राय से की लंबी पूछताछ, बयान दर्ज; बैंक पहुंची टीम ने जब्त किए कुछ कागजात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई आरोपियों की पेशी, 13 जुलाई तक रिमांड मंजूर


आरोपियों के परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। हाल के वर्षों में हुए मकान निर्माण, जमीन की खरीद-बिक्री और सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद पर विशेष नजर रखी जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश है कि गबन की राशि का कहीं निवेश तो नहीं किया गया। जांच के दौरान सामने आने वाले वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

लवकुश, अनुकल्प व टिन्नू निशाने पर
जांच में लवकुश, अनुकल्प व टिन्नू यादव की संपत्तियां निशाने पर हैं। आरोपी लवकुश ने अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी थी, उस पर तीन मंजिला आलीशान मकान भी निर्मित है। जिस पर करोड़ों खर्च का अनुमान लगाया जा रहा है। अनुकल्प की संपत्तियों की भी जांच पुलिस टीम कर रही है। इसी तरह पुलिस ने टिन्नू यादव की बैंक डिटेल खंगाली है। उसके यहां से कुछ आभूषण भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed