{"_id":"697e31e4081c3e8f9a037277","slug":"ayodhya-players-deliver-outstanding-performance-in-the-federation-cup-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-142264-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: फेडरेशन कप में अयोध्या के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: फेडरेशन कप में अयोध्या के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Sat, 31 Jan 2026 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 31 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30- रिमझिम
अयोध्या। अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया (यूएसएआई) की ओर से आयोजित आठवीं ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2025-26 प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता शिव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, महालुंगे बालेवाड़ी पुणे में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में अयोध्या के मोहम्मद अयान खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि को प्रतियोगिता की सबसे बड़ी सफलताओं में गिना जा रहा है। वहीं अयोध्या के ही यशवंत सिंह ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। इसके अलावा रिमझिम सिंह ने प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता के समापन पर यूएसएआई के अध्यक्ष मयूर पाटील की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्वीमिंग टीम को इस प्रतियोगिता में प्रकाश अवस्थी, सचिव, अंडरवाटर स्वीमिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, के नेतृत्व में ले जाया गया। उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।