फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Krishna Mohan becomes the new trustee of Ram Mandir Tirtha Kshetra Trust

Ayodhya: राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के नए ट्रस्टी बने कृष्ण मोहन, सर्वसम्मति से बनी सहमति

Wed, 10 Sep 2025 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 06:49 AM IST
सार

यह नियुक्ति राम मंदिर के ट्रस्टी रहे कामेश्वर चौपाल के स्थान पर हुई है, जिनका फरवरी 2025 में निधन हो गया था। बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से रिक्त पद पर भी नए ट्रस्टी के चयन पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Krishna Mohan becomes the new trustee of Ram Mandir Tirtha Kshetra Trust
कृष्ण मोहन

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में पूर्व आईएफएस अधिकारी कृष्ण मोहन को नया ट्रस्टी मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति राम मंदिर के ट्रस्टी रहे कामेश्वर चौपाल के स्थान पर हुई है, जिनका फरवरी 2025 में निधन हो गया था। बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से रिक्त पद पर भी नए ट्रस्टी के चयन पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को बताया कि अनुसूचित समाज के कामेश्वर चौपाल के निधन से रिक्त हुए पद पर कृष्ण मोहन को राम मंदिर ट्रस्ट का नया ट्रस्टी मनोनीत किया गया है। वह भी अनुसूचित समाज से ही हैं। कृष्ण मोहन हरदोई के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से 70 के दशक में एमएससी की पढ़ाई पूरी की थी। एटॉमिक एनर्जी के क्षेत्र में पांच साल काम किया है। महाराष्ट्र कैडर में उनका चयन भारतीय वन सेवा में हुआ था। 2012 में वह सेवानिवृत हुए। इसके बाद से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहे। चंपत राय के अनुसार सर्वसम्मति से कृष्ण मोहन के नाम पर सहमति बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed