फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: House collapses after explosion; several people feared dead; large police presence

अयोध्या: घर में हुए विस्फोट से गिरा मकान, पांच लोगों की मौत, कई बच्चे घायल.. भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

Fri, 10 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Oct 2025 12:00 AM IST
सार

Blast in Ayodhya: अयोध्या में एक धमाके से मकान गिर गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि हादसे की वजह पटाखा है या गैस सिलेंडर। 

विज्ञापन
Ayodhya: House collapses after explosion; several people feared dead; large police presence
अयोध्या में हुए धमाके में पांच की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 तेज धमाके के साथ वृहस्पतिवार रात 7.30 बजे मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे और दो युवक शामिल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी है। पटाखा और रसोई गैस सिलिंडर से धमाके की आशंका जताते हुए पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


नगर पंचायत भदरसा-भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे के करीब धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया। रामकुमार गुप्त उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे। उनके मकान में चक्की का भी संचालन होता था। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करते हुए मलबे में दबे पांच लोगों को निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। इनमें गृह स्वामी रामकुमार, उनकी बेटी ईशा व पुत्र यश के साथ दो अन्य शामिल है। जिला अस्पताल लाए गए लोगों में से चार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा। डॉक्टरों ने पांच मौतों की पुष्टि की है। सभी मृतकों को शवगृह में रखवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई मौत

मृतकों में राम कुमार गुप्त पुत्र गुरु प्रसाद, ईशा पुत्री राम कुमार गुप्त (10), लव पुत्र राम कुमार गुप्त (7), यश पुत्र रामकुमार गुप्त (5) और राम सजीवन निवासी जीवपुर शामिल हैं।


सीएम योगी ने दिए निर्देश

अयोध्या में गुरुवार शाम हुए एक विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। शासन के अनुसार अभी तक जो जानकारी आई है उससे यह लग रहा है कि यह सिलेंडर फटने की घटना है। इस घटना के बाद प्रदेश में उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। सीएम योगी ने सतत निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद अयोध्या के जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। 

पटाखे या सिलेंडर से धमाके की आशंका

Ayodhya: House collapses after explosion; several people feared dead; large police presence
अयोध्या में एक घर में भीषण धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस सूत्रों के अनुसार पटाखे या सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा होने की आशंका है। घटनास्थल पर ईंधन गैस की बदबू भी आ रही है। मौके से फटा हुआ कुकर और सिलिंडर भी बरामद हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। कुछ और लोगों के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका के चलते डॉग और बम स्क्वाॅयड के साथ देर रात तक जेसीबी की मदद से रेस्क्यू का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed