फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Deepotsav multimedia projection show highlight artistes performing live

Ayodhya Deepotsav :अयोध्या दीपोत्सव में होगा 'मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन शो', 100 कलाकार देंगे लाइव प्रस्तुति

Sat, 20 Sep 2025 08:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Sep 2025 08:12 PM IST
सार

अयोध्या दीपोत्सव जल्द होने जा रहा है। इस बार राम की पैड़ी पर 100 से ज्यादा कालाकार प्रस्तुति देंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।   

विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav multimedia projection show highlight artistes performing live
अयोध्या में दीपोत्सव। फाइल फोटो

विस्तार

पर्यटन विभाग अयोध्या में 18 से 20 अक्टूबर तक होने वाले दीपोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारियों में जुटा है। दीपोत्सव में तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम व शो आयोजित होंगे। इस अवसर पर मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन व लेजर शो का प्रदर्शन होगा। राम की पैड़ी पर 100 से अधिक कलाकार लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, दीपोत्सव में भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की झलक आधुनिक तकनीकी से साकार की जाएगी। पूरे नगर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। सरयू घाटों पर 26 लाख से अधिक दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन, लेजर शो और लाइव आर्टिस्ट परफॉर्मेंस के जरिए भव्यता दी जाएगी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अच्छा अनुभव होगा
जयवीर सिंह ने कहा, यह शो परंपरा, तकनीकी और कल्पना का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। लगभग 45 मिनट के इस कार्यक्रम में प्रोजेक्शन, लेजर, लाइव परफॉर्मेंस और आतिशबाजी से भगवान श्रीराम की कथा को भव्य रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। थीमेटिक प्रोजेक्शन शो में पिछले दीपोत्सवों के विजुअल, म्यूज़िक, स्टोरी बोर्ड व एनीमेशन दिखाया जाएगा। साथ ही रामायण थीम पर राम की पैड़ी के जल पर लगभग 200 मीटर या उससे अधिक लंबी चलती-फिरती झांकियां भी दिखेंगी। जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अच्छा अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा प्रयास है कि दीपोत्सव में लोगों को एक अनूठा अनुभव मिले। दीपोत्सव भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की झलक को आधुनिक तकनीकी से साकार करेगा। रामनगरी को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। सरयू घाटों पर 26 लाख से अधिक दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। हमारा प्रयास है कि परंपरा, तकनीक और संस्कृति के संगम से दीपोत्सव को वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed