फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Clash between two departments due to subsidence of Rampath, PWD held Jal Nigam responsible

अयोध्या: रामपथ के धंसने पर दो विभागों में हुआ टकराव, पीडब्लूडी ने जल निगम को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 24 Jun 2024 07:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

Rampath in ayodhya: अयोध्या राम मंदिर के सामने बना रामपथ पहले ही बारिश में कई जगह से धंस गया है। अब इसको लेकर विभागों के बीच विवाद शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Clash between two departments due to subsidence of Rampath, PWD held Jal Nigam responsible
नगरनिगम क्षेत्र में जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण करते महापौर व नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश में कई जगहों पर रामपथ के धंसने पर विभागीय विवाद शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क धंसने के लिए जल निगम को जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच जल निगम की ओर से जिन स्थानों पर सड़क धंसी थी, वहां गिट्टी और बालू डालकर फिलहाल गड्ढे भर दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य मार्गों की भी प्रारंभिक मरम्मत करवा दी गई है।

विज्ञापन


शनिवार को पूरी रात हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के कई मार्गों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें रामपथ के अलावा पुष्पराज चौराहा-फतेहगंज और चौक-रिकाबगंज मार्ग भी शामिल रहा। इसके अलावा अशफाक उल्ला खां वार्ड में एक स्थान पर सड़क बुरी तरह धंस गई थी। इसके चलते रविवार को आवागमन बाधित हुआ। रामपथ का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया गया है, लेकिन जब यह सड़क बारिश के चलते धंसी तो विभाग ने इसकी तोहमत जल निगम पर मढ़ दी।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि रामपथ उन्हीं स्थानों पर धंसा है, जहां पर मैनहोल बनाए गए हैं। जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने के दौरान मैनहोल के गहरे चैंबर बनाए गए थे। इसी के आसपास ज्यादातर जगहों पर सड़क को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में जल निगम ही इसकी मरम्मत कराएगा। निगम के अधिकारियों को इसके लिए विभाग की ओर से सूचित भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में पूछे जाने पर जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता आनंद दुबे ने बताया कि रामपथ पर मैनहोल के आसपास कुछ जगहों पर सड़क धंस गई थी। इन गड्ढों में स्टार्म वाटर पाइप से पानी का रिसाव भी हो रहा था। इस बारे में पीडब्ल्यूडी को बताया गया है। साथ ही सभी जगहों पर गड्ढे गिट्टी और बालू डालकर रोलर से दबाकर भर दिए गए हैं। अब एक से दो दिन में पीडब्ल्यूडी के ही ठेकेदार से इसकी पेंटिंग करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed