फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: celebrities and VIPs gave reactions after having darshan of Lord Shri Ram

अद्भुत क्षण: गर्भगृह के दर्शन कर दिल से खुश हुए मुंबई के सितारे, हेमा मालिनी बोलीं- हम भाग्यशाली हैं

Mon, 22 Jan 2024 04:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Jan 2024 04:42 PM IST
सार

Ram Mandir Ayodhya : 500 वर्षों के बाद आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। आज सोमवार को सेलिब्रेटी सहित अन्य वीआईपी लोगों ने रामलला के दर्शन करने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

विज्ञापन
Ayodhya: celebrities and VIPs gave reactions after having darshan of Lord Shri Ram
हेमा मालिनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के लिए सोमवार 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है। रामनगरी में रामलला के दर्शन करने के बाद सेलिब्रेटी और अन्य वीआईपी लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। पढ़िए आखिर किस-किस ने कहा है। 

विज्ञापन


मशूहर अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं। आज हम इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनें। वहीं, अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने दर्शन करने के बाद कहा कि प्रभु श्रीराम ने भावुक कर दिया है, उनकी छवि बहुत प्यारी है। इनके अलावा अभिनेता राम चरण ने कहा कि शानदार, यह बहुत सुंदर था, इसे देखना हर किसी के लिए सम्मान की बात है।

विज्ञापन

Ayodhya: celebrities and VIPs gave reactions after having darshan of Lord Shri Ram
सेल्फी लेते सेलिब्रेटी - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हर किसी को यहां आना चाहिए।

रामलला के दर्शन करने आए अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने कहा कि इससे बड़ी ईश्वर की कृपा क्या हो सकती है कि आज ही प्राण प्रतिष्ठा हुई और आज ही दर्शन हो गए। आज प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मैं यहां उपस्थित था। प्रधानमंत्री मोदी ने अद्भुत संदेश दिया कि यह ऊर्जा का एक नया संचार है। वहीं, अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लगा, हमें आशीर्वाद मिला है।

विज्ञापन

वहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने विचार साझा किए। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि वह रामलला को देखकर भावुक हो गए हैं।

उधर, कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि राम आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed