अद्भुत क्षण: गर्भगृह के दर्शन कर दिल से खुश हुए मुंबई के सितारे, हेमा मालिनी बोलीं- हम भाग्यशाली हैं
Ram Mandir Ayodhya : 500 वर्षों के बाद आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। आज सोमवार को सेलिब्रेटी सहित अन्य वीआईपी लोगों ने रामलला के दर्शन करने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के लिए सोमवार 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है। रामनगरी में रामलला के दर्शन करने के बाद सेलिब्रेटी और अन्य वीआईपी लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। पढ़िए आखिर किस-किस ने कहा है।
मशूहर अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं। आज हम इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनें। वहीं, अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने दर्शन करने के बाद कहा कि प्रभु श्रीराम ने भावुक कर दिया है, उनकी छवि बहुत प्यारी है। इनके अलावा अभिनेता राम चरण ने कहा कि शानदार, यह बहुत सुंदर था, इसे देखना हर किसी के लिए सम्मान की बात है।
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हर किसी को यहां आना चाहिए।
रामलला के दर्शन करने आए अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने कहा कि इससे बड़ी ईश्वर की कृपा क्या हो सकती है कि आज ही प्राण प्रतिष्ठा हुई और आज ही दर्शन हो गए। आज प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मैं यहां उपस्थित था। प्रधानमंत्री मोदी ने अद्भुत संदेश दिया कि यह ऊर्जा का एक नया संचार है। वहीं, अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लगा, हमें आशीर्वाद मिला है।