फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya became a milestone of the resolve to serve during the journey from Vadnagar to Kashi

Ayodhya News: वडनगर से काशी की यात्रा में अयोध्या बना सेवा-संकल्प का पड़ाव

Mon, 05 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 05 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya became a milestone of the resolve to serve during the journey from Vadnagar to Kashi
40-  रामलला के दरबार में दर्शन के बाद मौजूद यात्री- संगठन
अयोध्या। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर से काशी के लिए निकली यात्रा रविवार देर शाम अयोध्या महानगर की सीमा में पहुंची। गरुण द्वार पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। वैश्य विनोद जायसवाल ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न भेंट किए। रीडगंज में मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद राम मंदिर के प्रवेश द्वार और बिड़ला मंदिर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। सोमवार सुबह कच्चा घाट, अयोध्या और लता चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किए गए और युवा कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों से संवाद किया गया। यात्रा के दौरान दशरथ पथ स्थित रामपुर हलवारा के किष्किंधा वन में 251 पौधे रोपे गए। इसके बाद यात्रा को पूराबाजार से आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


यात्रा में प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर महामंत्री आकाश सिंह, सार्थक तिवारी, अभिलाष पांडेय, यश पाठक, विकास गुप्ता, आयुष पांडेय, शुभेंद्र सिंह, ज्वाला सोनी, कौशिक जीवनी, रवि सोनकर, अश्वनी गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा, स्वच्छता का संदेश लेकर निकली है यात्रा : डॉ. भाविन

यात्रा में शामिल गुजरात भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री डॉ. भाविन राजेश शिरोया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवाओं को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्व से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गुजरात के वडनगर से शुरू हुई यात्रा का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच सेवा भाव को मजबूत करना है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed