फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Avadh University pond will get new life with Rs. 1.5 crore

Ayodhya News: 1.5 करोड़ से अवध विश्वविद्यालय के तालाब को मिलेगा नया जीवन

Sat, 06 Sep 2025 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Avadh University pond will get new life with Rs. 1.5 crore
11- डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास अपना वजूद खो चुका तालाब- ब्यूरो
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के तालाब को 1.5 करोड़ रुपये की लागत से नया जीवन मिलेगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके तहत अपना अस्तित्व खो चुके इस तालाब का सुंदरीकरण कराने के साथ यहां पर पाथ वे निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन




अवध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास स्थित यह तालाब वर्षों पहले बेहद खूबसूरत नजारा पेश करता था। विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को इसकी सुंदरता मोह लेती थी। इतना ही नहीं सुल्तानुपर हाईवे से रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी प्राकृतिक सौंदर्य के साक्षी बनते थे।
विज्ञापन




समय के साथ इस तालाब ने अपना अस्तित्व ही खो दिया। मौजूदा समय में इसकी पहचान एक नाले के रूप में हो चुकी है। इसके आसपास उगी झाड़ियों और पेड़-पौधों के बीच जलकुंभी और गंदगी से यह पट गया है। इसे देखकर कोई सोच भी नहीं सकता कि कभी यह तालाब अपने वजूद में रहा होगा। विश्वविद्यालय में कई कुलपति आए और गए, कभी किसी ने इसका सुंदरीकरण कराने की पहल नहीं की। ऐसे में इस पर अतिक्रमण भी होता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इस तालाब का कायाकल्प कराने के लिए कदम बढ़ाया है। प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। एडीए के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि यह तालाब विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास अयोध्या-सुलतानपुर हाईवे पर स्थित है। अयोध्या एयरपोर्ट से आने और जाने का भी प्रमुख मार्ग यही है। ऐसे में इसका सुंदरीकरण कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

एडीए की ओर से इस तालाब के आसपास के अतिक्रमण को हटवाकर इसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही पाथ वे का निर्माण करवाकर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। रात में भी यह तालाब अपनी आभा बिखेरेगा। तालाब के चारों ओर पौधरोपण करवाया जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए इसे एक मनोरम स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed