फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Avadh University: Law exams cancelled due to irregularities at Barabanki exam centre

अवध विवि: बाराबंकी परीक्षा केंद्र में अनियमितता पर विधि परीक्षाएं निरस्त

Sat, 06 Jun 2026 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 06 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Avadh University: Law exams cancelled due to irregularities at Barabanki exam centre
-अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय ने बाराबंकी के एक परीक्षा केंद्र में अनियमितताओं के कारण विधि पाठ्यक्रम की दो परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। यह निर्णय शनिवार को कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय के सचल दल ने 22 मई को राम सजीवन सावित्री देवी महाविद्यालय, बरियारपुर, बाराबंकी का निरीक्षण किया था। यह केंद्र टीआरसी विधि महाविद्यालय के परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित था। उस दिन त्रिवर्षीय एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के (इंटरप्रिटेशन ऑफ स्टैच्यूट्स) और पंचवर्षीय एलएलबी षष्ठम सेमेस्टर के (लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉज-द्वितीय) प्रश्नपत्रों की परीक्षा थी। सचल दल ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का परीक्षण किया। विश्वविद्यालय की यूएफएम समिति ने अपनी रिपोर्ट में परीक्षा संचालन में अनियमितताओं की पुष्टि की। समिति ने पाया कि परीक्षा संचालन में गंभीर अनियमितताएं व्याप्त थीं। इसी रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा समिति ने दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला किया।
विज्ञापन




इनसेट

पांच वर्षों के लिए नहीं बनेगा परीक्षा केंद्र

निरस्त की गई परीक्षाएं अब विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएंगी। इनकी नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी। राम सजीवन सावित्री देवी महाविद्यालय को आगामी पांच वर्षों के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, टीआरसी विधि महाविद्यालय, बाराबंकी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बैठक में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, उपकुलसचिव अजय कुमार गौतम, प्रो. मृदुला मिश्रा, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. आरसी पाठक और प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed