{"_id":"6a62217e9a529be90e0c72ed","slug":"attempted-misdeeds-of-six-year-old-girl-in-ayodhya-accused-arrested-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, टॉफी का लालच देकर झाड़ियों में ले गया था आरोपी; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, टॉफी का लालच देकर झाड़ियों में ले गया था आरोपी; गिरफ्तार
Thu, 23 Jul 2026 07:43 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:43 PM IST
सार
अयोध्या में आरोपी ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। वह टॉफी का लालच देकर बच्ची को झाड़ियों में ले गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रामनगरी अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। गांव के एक युवक ने बच्ची को टॉफी का लालच देकर झाड़ियों में ले जाकर यह हरकत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी युवक उसे जंगल की ओर ले गया। बच्ची के घर पर न दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची की मां को वह रोते हुए मिली, जिसने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह बच्ची के पिता ने कुमारगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतारे और अश्लील हरकतें करने लगा। लोगों के आने की आहट पर बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल पकड़ लिया गया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।