{"_id":"6952bef61cd98dedde041e32","slug":"arrangements-for-bonfires-became-a-headache-for-councillors-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1536569-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पार्षदों के लिए जी का जंजाल बना अलाव का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पार्षदों के लिए जी का जंजाल बना अलाव का इंतजाम
Mon, 29 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
15-ठंड व गलन में कसाबबाड़ा में खुल से अलाव जलाकर तापते लोग।-संवाद
अयोध्या। नगर निगम के पार्षदों के लिए कड़ाके की ठंड में अपने वार्डों में अलाव का इंतजाम कर पाना जी का जंजाल साबित बन गया है। वार्ड के निवासी स्थानीय नागरिकों की ओर से अलाव जलाने के उद्देश्य से लकड़ी गिरवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है लेकिन नगर निगम की ओर से उपलब्धता नहीं हो पा रही है।
इस समय दिन का औसत तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास है। ऐसे में गलन से हर कोई परेशान है। रात और भी ज्यादा ठंडी हो रही है। हर कोई अलाव के पास ही रहना चाहता है। नागरिकों को सरकारी स्तर पर अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराए जाने का इंतजार है, जो खत्म ही नहीं हो रहा है। शहर के ज्यादातर वार्डों में यही हाल है।
इस बारे में अब्दुल हमीद वार्ड के निर्दल पार्षद सलमान हैदर ने बताया कि इस बार नगर निगम की ओर से वार्ड स्तर पर अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। सिर्फ प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर ही अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध हो पा रही है। जबकि वार्डों में बड़ी संख्या में लोग अलाव जलवाने की अपेक्षा कर रहे हैं लेकिन हम लोग विवश हैं। इस बार कंबल भी सिर्फ 50 की संख्या में ही प्रत्येक पार्षद को उपलब्ध कराया गया है। जबकि पहले 100 कंबल दिए जाते थे।
विज्ञापन
बंदरबाट की स्थिति से बचने के लिए बदली व्यवस्था
देवकाली वार्ड के भाजपा पार्षद अनुज दास के अनुसार पहले गलियों में भी अलाव जलवाने के लिए लकड़ी उपलब्ध करवाई जाती थी लेकिन उसमें कई तरह की दिक्कत होती थी। जिस स्थान पर लकड़ी गिरती थी, वहां से लोग अपने-अपने घरों के लिए उठा ले जाते थे। बंदरबाट की स्थिति हो जाती थी। कुछ जगहों पर व्यवस्था करने के बाद कई अन्य स्थानों से डिमांड आ जाती थी। इन परिस्थितियों से बचने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है।