फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   App will be developed to install AI based cameras

Ayodhya News: एआई बेस्ड कैमरे लगाने के लिए विकसित होगा ऐप

Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
App will be developed to install AI based cameras
अयोध्या। राममंदिर ट्रस्ट व प्रशासन के बीच समन्वय बनाने के लिए गठित समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को एलएंडटी ऑफिस में हुई। बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सुझाव दिया कि मंदिर परिसर के विभिन्न स्थलों पर जो एआई बेस्ड कैमरे लगाए जाने है उनमें फेस रिकॉग्निशन (पहचान) की व्यवस्था होती है। इसलिए एक ऐसा ऐप या स्कैनर विकसित कर लिया जाए, जिससे दर्शनार्थी मंदिर परिसर में एआई कैमरों में ली गई अपनी फोटाे परिसर के बाहर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर या ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

इसको लेकर ट्रस्ट ने एलएंडटी के तकनीकी अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। परिसर में प्रमुख स्थानों पर दर्शनार्थियों को विभिन्न प्रकार की जानकारियों के लिए एलईडी स्क्रीन लगाने के संबंध में चर्चा की गई। इस स्क्रीन के जरिये श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही जूता-चप्पल काउंटर पर ही रखने के लिए दर्शनार्थियों को प्रेरित करने को कहा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा परिसर में प्रवेश द्वार के अलावा अन्य स्थलों पर भी व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। समन्वय समिति ने राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण भी किया। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, ट्रस्ट के सदस्य डाॅ़ अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृपेंद्र ने भी भीड़ नियंत्रण को लेकर की बैठक
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सर्किट हाऊस में रेलवे की कार्यदायी संस्था राइट्स के अधिकारियों के साथ बैठक कर भीड़ नियंत्रण पर चर्चा की है। पिछले दिनों राइट्स ने भीड़ नियंत्रण का एक प्लान बनाकर राममंदिर ट्रस्ट को सौंपा था। मंदिर खुलने के बाद रोजाना दो लाख भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं इसलिए भीड़ नियंत्रण को लेकर नए सिरे से मंथन शुरू हो गया है। बैठक में भीड़ एक जगह एकत्रित न होने पाए इसलिए भीड़़ को डायवर्ट करने की योजना पर चर्चा हुई है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed