फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Allegations of Substandard Road Construction; Warning of Complaint to DM

Ayodhya News: मानक के विपरीत सड़क निर्माण का आरोप, डीएम से शिकायत की चेतावनी

Sun, 24 May 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 24 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Substandard Road Construction; Warning of Complaint to DM
अश्वनीपुरम वार्ड में निर्माणाधीन सड़क।
अयोध्या। नगर के अश्वनीपुरम वार्ड स्थित वजीरगंज से चेला छावनियां मोहल्ले में चल रहे सड़क व नाली निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक माह से काम धीमी गति से चल रहा है और आरसीसी सड़क की ढलाई निर्धारित मानक के अनुसार नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने साथियों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क की ढलाई कम मोटाई में की जा रही है और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। जगह-जगह मोरंग व गिट्टी डालने से लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम के जेई अरुण कुमार सिंह और एई राजपति यादव से कई बार शिकायत की गई, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ट्रस्ट ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता नहीं सुधारी गई और काम जल्द पूरा नहीं कराया गया तो 25 मई को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed