फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Agricultural University gets NCC full company recognition

Ayodhya News: कृषि विवि को मिली एनसीसी फुल कंपनी की मान्यता

Sat, 03 Feb 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 03 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Agricultural University gets NCC full company recognition
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एनसीसी के संचालन के लिए फुल कंपनी की मान्यता मिली है। एनसीसी 65वीं बटालियन के कमान अधिकारी और कर्नल मनोज कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सफलतापूर्ण एनसीसी के संचालन पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन


कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पहले आधी कंपनी होने के कारण कुल 80 विद्यार्थी ही एनसीसी का प्रशिक्षण ले रहे थे। फुल कंपनी की मान्यता होने पर अब 80 और छात्र-छात्राएं एनसीसी से जुड़ सकेंगे। बताया कि विवि में एनसीसी का नेवल डिवीजन और एक आरवीसी स्क्वाड्रन भी लाने का प्रयास है, जिससे छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास हो सके।
विज्ञापन


कर्नल सिंह ने परिसर स्थित फायरिंग रेंज और एनसीसी कार्यालय का भ्रमण किया। इस फायरिंग रेंज को प्रयागराज ग्रुप का सबसे सुरक्षित रेंज बताया। इससे पहले कर्नल के कृषि विवि पहुंचने पर विवि के एनसीसी अधिकारी डॉ. नवीन कुमार सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed