{"_id":"68b859d8c9e90227910d2235","slug":"additional-charges-being-levied-on-passengers-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-134627-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: यात्रियों से वसूला जा रहा अतिरिक्त शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: यात्रियों से वसूला जा रहा अतिरिक्त शुल्क
Wed, 03 Sep 2025 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 03 Sep 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
24-अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम से टिकट खरीदते यात्री।-संवाद
अयोध्या। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से टिकट खरीदते समय अतिरिक्त वसूली का मामला सामने आया है। अमर उजाला की ओर से की गई पड़ताल में स्टेशन परिसर में लगी एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) पर सक्रिय कुछ एजेंट यात्रियों से 5 से 20 रुपये तक अतिरिक्त वसूल रहे हैं। जबकि रेलवे नियमों के अनुसार एटीवीएम मशीन से टिकट पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।
मुंबई जा रहे यात्री रामदीन ने बताया कि जब उन्होंने मशीन से टिकट लिया तो एजेंट ने उन्हें 15 रुपये अतिरिक्त काटकर पैसा वापस किया। इस पर आपत्ति जताने पर अतिरिक्त राशि लौटा दी गई। इसी तरह अयोध्या से लखनऊ जा रहे यात्री योगेश सिंह ने बताया कि उन्होंने 100 रुपये दिए तो एजेंट ने पांच रुपये अतिरिक्त काट लिए। वहीं वाराणसी जा रहे यात्रियों सुरेश कुमार और सीमा रावत से भी 20 अतिरिक्त वसूले गए। यात्रियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और शिकायत के बावजूद अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एजेंट खुलेआम यात्रियों से वसूली कर रहे हैं, जिससे यात्रियों का भरोसा रेलवे की सेवाओं पर प्रभावित हो रहा है।
यात्री गौरव सिंह व अमरनाथ पांडेय ने कहा कि एटीवीएम मशीनों पर एजेंटों की अवैध सक्रियता को तत्काल रोका जाए और यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही दोषी एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।