{"_id":"6a3e99cd774e27c1f904a732","slug":"accused-in-ram-mandir-offerings-theft-lavkush-used-to-bring-expensive-jewelry-for-his-wife-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पत्नी को लाता महंगे आभूषण, गांववालों को भी बांटता रुपये; खुलकर खर्च करता था लवकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पत्नी को लाता महंगे आभूषण, गांववालों को भी बांटता रुपये; खुलकर खर्च करता था लवकुश
Fri, 26 Jun 2026 08:55 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:55 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश के गांव में आज सन्नाटा है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पत्नी को महंगे आभूषण लाता था। गांववालों को भी रुपये देता रहता था। खुलकर खर्च करता था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आरोपी लवकुश के गांव में पसरा सन्नाटा, स्थिति बयां करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा राशि में कथित गबन के मामले में एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर लवकुश मिश्रा समेत आठ पर रामजन्म भूमि थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। लवकुश रुदौली थाना क्षेत्र के ठाकुरान फगोली कुर्मियान का निवासी है।
एफआईआर के बाद आरोपी के घर पर ही नहीं गांव में भी सन्नाटा है। लवकुश की मां ने बताया कि उनके पति बच्चूलाल मिश्रा कई दिनों से घर से लापता हैं। उन्हें उनके ठिकाने की जानकारी नहीं है। गांव के लोग बताते हैं कि कम वेतन की नौकरी के बावजूद लवकुश ने अयोध्या में जमीन खरीदी और मकान बनवाया।
गांव आने पर वह खुलकर खर्च करता था। लोगों को सैकड़ों रुपये देता था। अपनी पत्नी के लिए महंगे आभूषण लाता था। ग्रामीणों ने कहा कि उसके रहन-सहन में अचानक बदलाव पर शक तो था। आज वही एक व्यक्ति के कारण पूरे गांव की बदनामी हुई है। गांव वालों ने आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का दावा, नौकरी के बाद बढ़ी संपत्ति
आरोपी लवकुश के गांव वाले बताते हैं कि राम मंदिर में नौकरी मिलने के कुछ समय बाद ही लवकुश मिश्रा ने अपने पिता बच्चूलाल को सितंबर 2025 में गाजियाबाद से गांव वापस बुला लिया। उनका कहना है कि लवकुश ने पिता से कहा था कि अब वर्षों तक लोहे की दुकान पर नौकरी करने के बाद उन्हें आराम करना चाहिए।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अयोध्या में बन रहा मकान लवकुश की खरीदी गई जमीन पर बन रहा है, जिसकी देखरेख के लिए उनके पिता अक्सर वहां जाया करते थे। पूरे परिवार को जानकारी थी कि लवकुश करीब 18 हजार रुपये मासिक वेतन ही पाता है। फिर भी इतनी बड़ी धनराशि कहां से ला रहा है, परिजनों ने इसके बारे में कभी जानने की कोशिश नहीं की।