{"_id":"68a2ec50056833485c0d408e","slug":"accident-saket-express-devotee-uttarakhand-fell-from-train-under-suspicious-circumstances-admitted-hospital-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: ट्रेन से गिरकर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल, रामलला के दर्शन कर प्रयागराज जा रहा था; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: ट्रेन से गिरकर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल, रामलला के दर्शन कर प्रयागराज जा रहा था; अस्पताल में भर्ती
Mon, 18 Aug 2025 04:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Aug 2025 04:24 PM IST
सार
अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर साकेत एक्सप्रेस से गिरकर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रामलला के दर्शन करके प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
साकेत एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या से मुंबई जा रही साकेत एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार को अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड के रामनगर मंगारी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के खीरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर के निवासी गनय सिंह रावत राम मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पीआरवी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी कमला प्रसाद, गिरिराज और दिनेश तिवारी ने घायल श्रद्धालु को तुरंत बीकापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- 69000 शिक्षक भर्ती: SC में सुनवाई न होने से अभ्यर्थियों में रोष, बेसिक शिक्षा मंत्री का आवास घेरकर की नारेबाजी
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Politics: 'सबूत दें या फिर माफी मांगें राहुल गांधी...', भाजपा सांसद जगदंबिका पाल बोले- भ्रम फैलाना बंद करें
स्थानीय लोगों के अनुसार, समय रहते पुलिस पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे उनकी जान बच सकी। रेलवे और पुलिस-प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।