फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   AC-cooler is a showpiece, patients are bringing fans from home to keep themselves warm

Ayodhya News: एसी-कूलर शोपीस, घर से पंखे लाकर गर्मी दूर कर रहे मरीज

Mon, 09 Jun 2025 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Jun 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
AC-cooler is a showpiece, patients are bringing fans from home to keep themselves warm
अयोध्या। जिला अस्पताल के वार्डों में लगे एसी, कूलर व पंखे शोपीस बने हैं। यहां भर्ती होने के लिए मरीजों को घर से ही पंखा लाना पड़ रहा है, जो नहीं ला रहे हैं, उनके तीमारदारों की रात हाथ से पंखा झुलाते हुए बीत रही है। ऐसा तब है, जब गर्मी को लेकर पहले से ही तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

212 बेड का जिला अस्पताल इन दिनों मरीजों से फुल चल रहा है। ओपीडी में भी मरीजों का तांता है, लेकिन भीषण गर्मी में इन मरीजों के लिए इंतजाम नाकाफी हैं। सोमवार को अमर उजाला टीम ने अस्पताल के वार्डों के जायजा लिया तो ऐसे ही हालात नजर आए। लू के मरीजों के लिए बने शीतल कक्ष में ताला लटका मिला। मेडिकल वार्ड मरीजों से खचाखच भरा मिला। लगभग 50 बेड के इस वार्ड में सिर्फ दो कूलर क्रियाशील मिले।
विज्ञापन

एक नया कूलर दो-तीन से खराब बताया गया। उसमें भी सिर्फ प्लग खराब होने की जानकारी दी गई। लगभग सभी मरीज घर से पंखे लेकर ही आए दिखे। सर्जिकल वार्ड में रखा कूलर खराब मिला। यहां भी अधिकांश मरीज निजी इंतजाम के साथ भर्ती मिले। महिला सर्जिकल वार्ड में लगा एसी बंद मिला। मरीजों ने बताया कि एसी खराब था, अभी मैकेनिक ने इसे बनाया है और दो घंटे बाद चलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं लगा एक पंखा बंद मिला, जबकि उसी के पास एक महिला भर्ती मिली। परिजनों ने बताया कि घर से पंखा लाकर किसी तरह कार्य चलाया जा रहा है। आयुष्मान वार्ड तो चमकता दिखा, लेकिन यहां लगा एक एसी में कूलिंग नहीं थी। एसी के पास भर्ती मरीज ने बताया कि यह शोपीस है, काम नहीं कर रहा है, इससे अच्छा तो इसे बंद कर देते। ऐसा ही हाल एक अन्य एसी का भी था। जबकि एक अन्य एसी ठंडी हवा दे रहा था। इस वार्ड में भी कई मरीज हाथ से पंखा झुलाते दिखे।

अमर उजाला प्रतिनिधि ने इस संबंध में प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके सिन्हा से जानकारी चाही तो उन्होंने इलेक्ट्रीशियन बुलाकर तत्काल सभी समस्याएं नोट कराईं। उन्होंने बताया कि जहां से भी शिकायतें आ रही हैं, तत्काल उन्हें नोट करके उपकरणों को दुरुस्त कराया जा रहा है। इस समस्या का निस्तारण भी अतिशीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed