फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A young man imprisoned on terrorism charges has been murdered

Ayodhya News: आतंक के आरोप में जेल में बंद युवक की हत्या

Mon, 09 Feb 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Feb 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
A young man imprisoned on terrorism charges has been murdered
फोटो- 19 आंतक के आरोपी अब्दुल की फाइल फोटो- संवाद
मिल्कीपुर। फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद इनायतनगर थाने के मजनाई निवासी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की साथी कैदी ने रविवार रात हत्या कर दी। यह सूचना घर वालों को मिली तो चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजन सोमवार सुबह शव लेने के लिए फरीदाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा एसटीएफ ने मार्च 2025 में अब्दुल रहमान को हरियाणा के पाली से ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ व जांच में उसके आतंकी संगठन व पड़ोसी देश पाकिस्तान से कनेक्शन का पता चला था। एसटीएफ ने उसके ऊपर राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया था। न्यायालय से सजा होने के बाद उसे फरीदाबाद की नीमका जेल में रखा गया था। बताया गया कि आरोपी की जेल में साथी कैदी अरुण चौधरी ने हत्या कर दी। अब्दुल के पिता अबू बकर बेटे का शव लेने गए हैं। घर पर मां और बहन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

आरोपी अब्दुल रहमान की मां यास्मीन ने बताया कि 2005 में मजनाई गांव में ही जन्म हुआ। मदरसे में दीनी शिक्षा व कक्षा दस तक कि पढ़ाई मनीराम यादव इंटर कालेज मजनाई में की। शुरुआती दिनों में वह पांचों वक्त का नमाजी था। बताया जा रहा कि पकड़े जाने से पूर्व कुछ समय फैजाबाद पुरानी सब्जी मंडी निवासी मौलाना उस्मान हजरत के संपर्क में रहा था। उसके बाद दिल्ली होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचा, वहां जमात में शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग बता रहे निर्दोष

हरियाणा के पाली में ग्रेनेड के साथ पकड़े जाने के बाद से ही परिवार के लोग आरोपी अब्दुल रहमान को बेकसूर बता रहे हैं।उनका कहना है कि वह जब तक घर पर था, ई रिक्शा चलाता था। घर पर भी व्यस्त ही रहता था। कुछ न कुछ बनाता ही रहता था। एक मार्च 2025 को किसी दोस्त के बुलाने पर दिल्ली गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस ही लेकर आई। अब्दुल की तीन बहनें 15 वर्षीय आसमा, 12 वर्ष की अल्फिया व छह वर्षीय अल्फिसा है। बहनें भी भाई को निर्दोष बता रही हैं।

फोटो- 19 आंतक के आरोपी अब्दुल की फाइल फोटो- संवाद

फोटो- 19 आंतक के आरोपी अब्दुल की फाइल फोटो- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed