फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A tradition like Kamadgiri Parikrama started in Ramnagari

Ayodhya News: रामनगरी में शुरू हुई कामदगिरि परिक्रमा जैसी परंपरा

Thu, 21 Aug 2025 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
A tradition like Kamadgiri Parikrama started in Ramnagari
अयोध्या। चित्रकूट की कामदगिरि परिक्रमा की तर्ज पर बृहस्पतिवार से अयोध्या में नई परंपरा का आगाज हुआ। इस परंपरा को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समवेत परिक्रमा...नाम दिया गया है। इसके तहत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संयोजन में परिक्रमा निकाली गई जो भक्तों के लिए आस्था का अद्वितीय अनुभव बन गई। इस परिक्रमा में रोजाना श्रद्धालु और अयोध्या के संत शामिल होंगे। सुविधा के लिए पूरे मार्ग पर साइनेज बोर्ड, पेयजल और विश्राम स्थल के साथ सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन

राम मंदिर से आरंभ हुई परिक्रमा में राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय समेत अन्य शामिल हुए। पुलिस की सुरक्षा के बीच परिक्रमा करीब दो घंटे तक चली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डाॅ़ अनिल मिश्र ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि का परकोटा बनने के बाद भक्त राम मंदिर की परिक्रमा भी रोजाना कर सकेंगे। इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समवेत परिक्रमा...के रूप में अयोध्या के प्रमुख स्थलों की परिक्रमा की परंपरा शुरू की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिक्रमा करने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई है। राम मंदिर ट्रस्ट प्रशासन के साथ मिलकर रणनीति बना रहा है। परिक्रमा में शामिल हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने कहा कि यह परिक्रमा अयोध्या को अद्वितीय तीर्थ का स्वरूप प्रदान करेगी, पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed