फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A new modern tourist accommodation house is being built in Ramkatha Park

Ayodhya News: रामकथा पार्क में बन रहा आधुनिक नवीन पर्यटक आवास गृह

Sun, 22 Feb 2026 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 22 Feb 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
A new modern tourist accommodation house is being built in Ramkatha Park
05- रामकथा पार्क में तैयार हो रहा आधुनिक नवीन पर्यटक आवास गृह- सूचना​ विभाग
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन के तहत तेजी से संवर रही रामनगरी में आने वाले अब हर श्रद्धालु को ''''अतिथि देवो भव:'''' की भावना के अनुरूप सत्कार मिलेगा। इसके लिए रामकथा पार्क में एक आधुनिक नवीन पर्यटक आवास गृह (गेस्ट हाउस) का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। यह परियोजना अयोध्या में बढ़ते पर्यटकों की संख्या को देखते हुए ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विज्ञापन


रामकथा पार्क पहले से ही रामायण की कथाओं को जीवंत रूप में दर्शाने वाला महत्वपूर्ण स्थल है, अब एक नए जी+3 मंजिला भवन के रूप में और आकर्षक बनने जा रहा है। इस पर्यटक आवास गृह में कुल 34 कमरों की सुविधा उपलब्ध होगी, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आरामदायक ठहरने का विकल्प प्रदान करेगी। भवन की कुल अनुमानित लागत 24 करोड़ रुपये है। यह निर्माण कार्य यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई -11 अयोध्या की देखरेख में हो रहा है, जबकि पीपीई प्रणाली के तहत एलएंडटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से कार्यान्वयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस नए पर्यटक आवास गृह को पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें 34 कमरें, किचन, रेस्टोरेंट, लिफ्ट, वातानुकूलित कमरे, रिसेप्शन लॉबी, आधुनिक स्नानघर, वाई-फाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी। कमरों का डिजाइन ऐसा रखा गया है कि पर्यटक रामकथा पार्क की हरियाली और रामायण से जुड़े वातावरण का पूरा आनंद ले सकें। पार्क में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाने वाली मूर्तियां, भित्ति चित्र और अन्य आकर्षण पहले से मौजूद हैं, और यह नया गेस्ट हाउस इन्हें और अधिक सुलभ बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed