{"_id":"6a5ba73447295c81f907de46","slug":"a-mountain-of-complaints-ranging-from-land-encroachment-to-electricity-supply-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-154181-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भूमि कब्जे से लेकर बिजली आपूर्ति तक शिकायतों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भूमि कब्जे से लेकर बिजली आपूर्ति तक शिकायतों का अंबार
Sat, 18 Jul 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
जनसुनवाई करते रुदौली विधायक, डीएम और अन्य अधिकारी।
भेलसर। रुदौली तहसील में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के सामने सरकारी कार्यप्रणाली की कमियां उजागर कीं। कुल 186 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें से अठारह का मौके पर ही समाधान हुआ। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने जनहित के मामलों को प्राथमिकता देने को कहा।
मंगल बाजार निवासी दुजई ने बताया कि उनकी बहुमूल्य भूमि पर अवैध कब्जा कर नींव भर दी गई है। शिकायत के बावजूद पुलिस उन्हें ही परेशान कर रही है। कृष्णा नगर वार्ड के विक्रम पाल ने हल्का लेखपाल पर गलत तथ्यों के आधार पर शिकायतें निपटाने का आरोप लगाया। मखदूमपुर की मीरा, धघवारा की सर्वेश और ऐहार की कृष्णा ने भी भूमि कब्जे की शिकायतें दर्ज कराईं। बार एसोसिएशन रुदौली के पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ तिवारी ने तालाब की भूमि पर कब्जे का मामला उठाया। इस पर कुछ देर नोकझोंक हुई और अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। विधायक ने बारह पात्र दिव्यांगजनों को अंत्योदय राशन कार्ड भी वितरित किए। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस विभाग की शिकायतों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मिल्कीपुर में भूमि विवाद
मिल्कीपुर समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कृष्णकुमार सिंह ने की। विनायकपुर के मोतीलाल ने शिकायत की कि वर्षों की मुकदमेबाजी के बाद दो बार पत्थर नसब हुआ। इसके बावजूद विपक्षी ने खूंटा उखाड़कर खेत पर जबरन कब्जा कर लिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान एक सौ पच्चीस शिकायतों में से तेरह का निस्तारण हुआ। शेष मामलों के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बीकापुर में बिजली की समस्या
बीकापुर तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विशु राजा ने जनसुनवाई की। यहां एक सौ चालीस फरियादियों के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से बीस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। किसानों और ग्रामीणों ने बिजली की बदहाली, बार-बार ट्रिपिंग और रात में आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। अपर जिलाधिकारी ने अवर अभियंता विद्युत को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।
सोहवाल में असंतोषजनक समाधान
सोहवाल तहसील में अपर जिलाधिकारी (एफआर) अमित कुमार भट्ट ने जनसुनवाई की। कुल चौहत्तर शिकायतों में से केवल पांच का निस्तारण हो सका। ललकी पांडेय पुरवा निवासी सोमनाथ पांडेय ने पांचवीं बार शिकायत दर्ज कराई कि उनके बाग की जमीन को तालाब में नाप दिया गया है। मगलसी के राजेंद्र वर्मा ने बताया कि तीन वर्ष पहले चोरी हुआ ट्रांसफार्मर आज तक नहीं मिला और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। झालिहन पुरवा के राजू पांडेय ने आठवीं बार चकमार्ग की सही पैमाइश न होने की शिकायत की। भाकियू नेता फरीद अहमद ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की शिकायत की, जिससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।