फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A modern community center is being built at Bharatkund, Bhadrsa

Ayodhya News: भरतकुंड भदरसा में बन रहा आधुनिक कम्युनिटी सेंटर

Thu, 16 Apr 2026 07:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 16 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
A modern community center is being built at Bharatkund, Bhadrsa
अयोध्या। जिले के प्रसिद्ध भरतकुंड-भदरसा नगर पंचायत क्षेत्र में एक आधुनिक कम्युनिटी सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वैश्विक नगर योजना के अंतर्गत की जा रही है, जिसके तहत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लगभग 1.63 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह सेंटर स्थानीय निवासियों के लिए सामुदायिक सुविधाओं का बड़ा तोहफा साबित होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, कम्युनिटी सेंटर में हॉल, मीटिंग रूम, लाइब्रेरी, खेलकूद की सुविधाएं और अन्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होंगे। यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक तथा शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आदर्श स्थान बनेगा। विवाह समारोह, सामुदायिक भोज, कार्यशालाएं, स्वास्थ्य शिविर और युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम यहां आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या और विकास की गति को देखते हुए यह सुविधा स्थानीय लोगों की लंबे समय से महसूस की जा रही कमी को पूरा करेगी।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग और आधुनिक डिजाइन को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि सेंटर लंबे समय तक टिकाऊ साबित हो। भवन की स्लैब कास्टिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। बाउंड्रीवाॅल के प्लास्टर का कार्य चल रहा है। दिवाली तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed