फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A marriage took place under the Chief Minister's Marriage Scheme, but the wife was later thrown out of the house for dowry

Ayodhya News: मुख्यमंत्री विवाह योजना में शादी, फिर दहेज के लिए विवाहिता को निकाला

Wed, 04 Feb 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 04 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
A marriage took place under the Chief Minister's Marriage Scheme, but the wife was later thrown out of the house for dowry
बीकापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी होने के बाद अब दहेज के लिए संबंधों में खटास आ गई है। आरोप है कि 50 हजार रुपये की मांग करते हुए पति ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोपी पति पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने उत्पीड़न दहेज एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मजरूद्दीन पुर गोला बाजार निवासी अंतिमा ने बताया कि 19 जून 2021 को चौरे बाजार निवासी विपिन के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कार्यक्रम संपन्न हुआ था। शादी के बाद से पति शराब पीकर प्रताड़ित करने लगा। पिताजी के समझाने बुझाने के उपरांत कुछ दिन रवैया ठीक रहा। इसी बीच एक बच्ची को जन्म दिया। आए दिन प्रताड़ना से तंग होकर मायके चली आई। आरोप है कि पति मायके में भी आकर 50 हजार रुपये दहेज की मांग करने लगा। गांव के लोगों के समझाने के बाद ससुराल गई। 26 दिसंबर 2025 को पति ने फिर दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। इस दौरान सरिया से पीटा जिससे हाथ टूट गया। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दहेज व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed