{"_id":"68c058710f7ade6df006019d","slug":"a-girl-student-going-to-coaching-was-molested-in-the-afternoon-beaten-up-when-she-protested-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-134896-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कोचिंग जा रही छात्रा से भरी दोपहर छेड़छाड़, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कोचिंग जा रही छात्रा से भरी दोपहर छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
Tue, 09 Sep 2025 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक इलाके में कोचिंग जा रही छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बस्ती के परसरामपुर क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 12वीं की छात्रा है। वह शहर के एक इलाके में रहकर पढ़ाई करती है। दर्ज एफआईआर में छात्रा बताया ने बताया कि कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक इलाके में रविवार की दोपहर 02:25 बजे वह कोचिंग जा रही थी। इस बीच एक निजी विद्यालय के पास कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के मीरापुर, डेराबीबी निवासी विवेक शुक्ला ने पीछे से आकर उनकी गर्दन पर जोरदार थप्पड़ मारा। विरोध करने पर उसने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनसे छेड़छाड़ की। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी वहां से भाग निकला। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।