फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A 21-feet high religious flag will fly on the top of the Ram temple

Ayodhya News: राम मंदिर के शिखर पर लहराएगी 21 फीट ऊंची धर्म ध्वजा

Tue, 07 Oct 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 07 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
A 21-feet high religious flag will fly on the top of the Ram temple
46- शरद पू​​र्णिमा की रात राम मंदिर के ​शिखर और चांद का मनोरम दृश्य-ट्र्रस्ट
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के स्वर्ण मंडित शिखर पर शीघ्र ही 21 फीट ऊंची धर्म ध्वजा लहराएगी। मंगलवार को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की मौजूदगी में ध्वज फहराने की संपूर्ण तकनीकी प्रक्रिया का ट्रायल किया गया। इंजीनियरों की टीम ने ध्वज स्तंभ की मजबूती, वायु दाब सहनशीलता और बियरिंग सिस्टम की सूक्ष्म जांच की। ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान विशेषज्ञों ने 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की अनुमानित हवा की गति में ध्वजा के संतुलन और झुकाव कोण का आकलन किया। शिखर पर स्थापित होने वाले ध्वज को इस प्रकार डिजाइन किया जा रहा है कि यह धूप, वर्षा और तेज हवाओं में भी दीर्घकाल तक टिकाऊ रहे। नृपेंद्र मिश्र ने इंजीनियरिंग टीम से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय तकनीकी कौशल और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत संगम है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ध्वजा फहराने से पहले 25 नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजन विधि से अभिषिक्त किया जाएगा। ट्रायल में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और ट्रस्ट की तकनीकी टीम के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इंजीनियरों ने बताया कि ध्वजा को 360 डिग्री रोटेशन सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे यह हवा की दिशा के अनुरूप स्वतः घूमती रहेगी और कपड़ा फटने की संभावना न्यूनतम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार ध्वज का ट्रायल किया जा रहा है। नृपेंद्र मिश्र ने भी मंगलवार को ट्रायल देखा है। ध्वज के आकार- प्रकार व रंग पर मंथन किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। ट्रस्ट सूत्रों की ओर से बताया गया कि ध्वज की लंबाई 21 फीट फाइनल कर दी गई है, जबकि ध्वज का रंग-रूप और चिह्न वाल्मीकि रामायण के अनुसार ही होंगे। इस पर लगभग सहमति बन गई है।



नृपेंद्र ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण


नृपेंद्र मिश्र ने ट्रायल के पहले मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। उन्होंने परकोटा की प्रगति जानी। परकोटा की दीवारों में उकेरे जा रहे प्रसंग की प्रगति भी जानी। परकोटा का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। उन्होंने ध्वजारोहण समारोह से पहले परिसर में पड़े मलबों को हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही परिसर में विकसित की जा रही हरियाली के काम को भी देखा। 10 एकड़ में हरियाली विकसित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed