फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   89 Gaushalas will now be monitored through CCTV cameras

Ayodhya News: 89 गोशालाओं में अब सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Sat, 23 Aug 2025 08:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
89 Gaushalas will now be monitored through CCTV cameras
अयोध्या। जिले की 89 गोशालाओं में अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके लिए विकास भवन में एनआईसी की देखरेख में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इन गोशालाओं में मौजूद हजारों गोवंशों की देखभाल के लिए जिला प्रशासन ने पहली बार इस तरह की हाईटेक व्यवस्था प्रभावी करने की पहल की है।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में स्थित गोशालाओं में आए दिन गोवंशों की दुर्दशा, उनके बीमार होने, ठीक ढंग से चारा-पानी न देने से जुड़े आरोप लगते रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से गोशालाओं में गोवंश की बेहतर देखभाल को प्राथमिकता दिए जाने के चलते ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो जाती है। शासन स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में जवाब-तलब भी किया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में ही मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की पहल पर अब ग्राम पंचायतों की सभी 89 गोशालाओं में हाईटेक निगरानी तंत्र विकसित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन सभी गोशालाओं में सिम आधारित और सोलर पैनल से संचालित सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सिम आधारित होने से वाई-फाई की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही सोलर पैनल से जुड़े होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी इनके संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को 24 घंटे देखे जा सकने का भी इंतजाम किया गया है। इसके लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। इसके माध्यम से गोशालाओं में मौजूद गोवंश किन हालात में हैं, इसे देखा जा सकेगा। कई बार भारी बारिश होने पर गोशालाओं में जलभराव हो जाता है। शेड की कमी के चलते गोवंश को बारिश में भीगना पड़ता है। इस तरह की जानकारी अब तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को हो सकेगी। इसके आधार पर समस्याओं का तत्काल समाधान भी कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed