{"_id":"68d2bf4c2ad1f566520ee0e2","slug":"80-lakhs-were-grabbed-by-getting-an-agreement-done-for-the-disputed-land-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-135576-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विवादित जमीन का एग्रीमेंट कराकर हड़पे 80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विवादित जमीन का एग्रीमेंट कराकर हड़पे 80 लाख
Tue, 23 Sep 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 23 Sep 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रानोपाली स्थित एक विवादित जमीन का एग्रीमेंट कराकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के 74 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दर्ज एफआईआर में शहर के पहाड़गंज निवासी पवन कुमार तिवारी ने बताया कि रौनाही क्षेत्र के अरथर निवासी तेज बहादुर सिंह और सुल्तानपुर के लम्भुआ निवासी सत्यसेन सिंह ने उन्हें रानोपाली क्षेत्र में स्थित एक जमीन दिखाई। वह जमीन सुल्तानपुर के वेदपुर निवासी हर्ष कुमार पांडेय और वहीं के शाहपुर पूरन निवासी बद्री नारायण प्रजापति के नाम दर्ज थी। 10 लाख रुपये में इसका सौदा तय होने पर उन्होंने 13 अगस्त, 2020 को छह लाख रुपये देकर एग्रीमेंट करा लिया।
दो माह बाद उन्होंने शेष चार लाख रुपयों का इंतजाम करके बैनामा कराना चाहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि उस जमीन पर दो अलग-अलग न्यायालय से स्थगन आदेश जारी है। जनवरी में आरोपियों ने कहा कि जमीन विवादित होने के कारण उन्होंने कम मूल्य में एग्रीमेंट कर दिया था। विवाद समाप्त होने के बाद अब और रुपये देने होंगे। इस पर भी वह सहमत हुए और अपने मित्रों राकेश तिवारी व तेज बहादुर के माध्यम से 74 लाख रुपये उन्हें और दिए।
विज्ञापन
इसके बाद पता चला कि हर्ष कुमार पांडेय ने उस जमीन को संजय कुमार और सत्यसेन सिंह से मिलकर 14 अक्तूबर, 2024 को किसी अन्य के पक्ष में बैनामा कर दिया है। उन्होंने आरोपियों से सवाल किया तो उन्हें मारपीट कर भगा दिया गया। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि मामले में हर्ष कुमार पांडेय, संजय कुमार और सत्यसेन सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच कराई जा रही है।