फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   77 students enrolled in the BA program at Awadh University

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में बीए में 77 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Thu, 09 Jul 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
77 students enrolled in the BA program at Awadh University
अवध विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग कराते विद्यार्थी।
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम बीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन सामान्य वर्ग की मेरिट 96 से 71.8 प्रतिशत तक के अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। इसमें 125 के सापेक्ष 77 ने काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश लिया।
विज्ञापन

इस दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों, अंक पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई गई। बीए की फीस 11,350 रुपये निर्धारित की गई है। प्रवेश समन्वयक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बीए में पहले दिन 77 अभ्यर्थियों का प्रवेश पूरा हो चुका था। काउंसिलिंग के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की आवाजाही बनी रही। प्रवेश से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए, जहां दस्तावेजों की जांच और प्रवेश संबंधी प्रक्रिया क्रमवार संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

बीए प्रवेश के लिए काउंसिलिंग दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण में सामान्य वर्ग की मेरिट 96 से 71.8 प्रतिशत तक रही। शुक्रवार को सामान्य वर्ग की मेरिट 71.67 से 39.33 प्रतिशत तक के अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तुलसी भवन में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
आज एमसीए के 20 सीटों पर होगी काउंसिलिंग
चार वर्षीय इंटीग्रेटेड एमसीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुक्रवार को आयोजित होगी। काउंसिलिंग आईटी कैंपस स्थित कल्पना चावला सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने 20 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया है। अभ्यर्थियों को मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो और सभी दस्तावेजों की एक-एक छायाप्रति साथ लानी होगी। प्रवेश शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed