{"_id":"65bd4786a83868dd3a096f19","slug":"75-model-ration-shops-will-open-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-596976-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राशन की 75 मॉडल शॉप खुलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राशन की 75 मॉडल शॉप खुलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में उचित दर की 75 मॉडल शॉप स्थापित की जानी हैं। इसके लिए 103 ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन कर लिया गया है। आठ मॉडल शॉप का निर्माण हो गया है। 29 पर कार्य चल रहा है। डीएम नितीश कुमार ने सभी बीडीओ को अन्य स्थानों पर भी मॉडल शॉप का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उचित दर की दुकानों मेें इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन से लिंक ई-पास मशीनों की स्थापना के संबंध में बैठक कर रहे थे। डीएसओ ने बताया कि जिले में 994 उचित दर की दुकानें हैं। इन सभी पर ये मशीनें उपयोग की जाएंगी। इसकी स्थापना के लिए चयनित संस्था को शीघ्र ही उपलब्धता सुनिश्चित कराने की हिदायत दी गई है। इसके बाद विधिक बाट एवं माप विज्ञान विभाग को ई-कांटों की स्टांपिंग का कार्य तेजी से करना है। उचित दर विक्रेताओं को प्रशिक्षित कर मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में अब तक 19 हजार आवेदन मिले हैं। डीएम ने पात्रता की जांच करते हुए आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बीकापुर ध्रुव खाडिया, एडीएम सिटी सलिल पटेल, एसडीएम सदर राजकुमार पांडेय समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।