फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   50-50 thousand lamps were lit in court of Ramlala on Hanuman Jayanti and Diwali in Ayodhya

Ayodhya Diwali 2024: दिवाली पर 50 हजार दीपों से रोशन हुआ राम मंदिर, रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन की होड़

Sat, 02 Nov 2024 08:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 08:51 PM IST
सार

Ayodhya Diwali 2024: दिवाली पर राम मंदिर 50 हजार दीपों से रोशन हुआ। श्रद्धालुओं के बीच रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन की होड़ लगी रही। 

विज्ञापन
50-50 thousand lamps were lit in court of Ramlala on Hanuman Jayanti and Diwali in Ayodhya
राम मंदिर में जलाए गए दीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य महल में बालकराम की पहली दीपावली पूरे भव्यता व शाही अंदाज में मनाई गई। हनुमान जयंती व दीपावली पर रामलला के दरबार में 50-50 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपावली पर रामलला ने रत्न व आभूषण जड़ित पीले वस्त्र में भक्तों को दर्शन दिया। इधर से दीपोत्सव में रिकॉर्ड बनाने के बाद उत्साहित अयोध्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में भक्तों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन


वहीं दीपावली पर सुबह रामलला का भव्य श्रृंगार किया गया। रामलला ने पीतांबरी धारण किया। पीले रंग की सिल्क की धोती और वस्त्र पहनाए गए। पीले रंग के वस्त्र पर रेशमी कढ़ाई के साथ ही सोने और चांदी के तारों की कढ़ाई भी की गई थी। कई लड़ियों की माला और आभूषणों से भी शृंगार हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: बटेंगे तो कटेंगे पर मायावती का वार, बोलीं-बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

चल प्रतिमा का भी किया गया भव्य शृंगार

चांदी के तारों से बालक राम के पीले वस्त्रों वैष्णव प्रतीकों को सजाया गया। बालकराम की प्रतिमा के साथ ही चल प्रतिमा का भी भव्य शृंगार किया गया। इसके अलावा सोने के वर्क से सजी मिठाई को कई तरह के ड्राई फ्रूटस से तैयार किया गया। इसे अमेरिका की ब्लूबेरी, यूरोप के हेजेलनट के अलावा मामरा बादाम और केसर से तैयार किया गया था।

यह भी पढ़ेंः-UP News: महिला पुलिस कर्मियों का रील सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे टिप्पणी; अधिकारियों तक पहुंची बात

 

दो दिनों में तीन लाख ने किए रामलला के दर्शन

वहीं दीपावली के दूसरे दिन से यानी शुक्रवार से ही अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दो दिनों के भीतर रामलला के दरबार में तीन लाख भक्त हाजिरी लगा चुके हैं। शनिवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की 500 मीटर लंबी कतार लगी है। रामलला के दरबार में भीड़ का आलम यह रहा कि वीआईपी पास के रात नौ के बजे तक के स्लॉट दोपहर दो बजे तक ही बुक हो गए। भारी भीड़ के चलते रामनगरी में जगह-जगह जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed