फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   32 Agribusiness Management students secured campus placements.

Ayodhya News: एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के 32 विद्यार्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

Sat, 04 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 04 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
32 Agribusiness Management students secured campus placements.
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 32 एमबीए (एग्री बिजनेस मैनेजमेंट) छात्रों को नियुक्ति पत्र दिए गए। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ये सभी छात्र 6 जुलाई को विभिन्न कंपनियों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

इन छात्रों का चयन मधुसूदन फूड्स, नैतिक एग्रो और मिडलैंड फाइनेंस कंपनी में हुआ है। मधुसूदन फूड्स में 16, नैतिक एग्रो में चार और मिडलैंड फाइनेंस कंपनी में 12 छात्रों को विभिन्न पदों पर अवसर मिला है। इन सभी विद्यार्थियों को लगभग 5.25 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाना है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग में मिली सीख भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होती है। कृषि अधिष्ठाता डॉ. प्रतिभा सिंह, प्लेसमेंट निदेशक डॉ. सत्यव्रत सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. डी. नियोगी, डॉ. जसवंत सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह और डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्र-छात्राएं भी इस दौरान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed