{"_id":"6ad3b85e1481d7a3d703cd2b","slug":"200-illegal-hoardings-removed-through-a-drive-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-161203-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अभियान चलाकर हटाए 200 अवैध होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अभियान चलाकर हटाए 200 अवैध होर्डिंग
Sat, 17 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
बैनर हटाते नगर निगम के कर्मचारी।
अयोध्या। शहर की सड़कों, चौराहों और फुटपाथों पर लगे अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन चले अभियान में करीब 200 अवैध होर्डिंग हटाई गईं। टेढ़ी बाजार और महोबरा क्षेत्र में नोटिस के बाद भी होर्डिंग नहीं हटाने पर चार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान भवनों, रास्तों, बिजली के खंभों और फुटपाथों पर लगी प्रचार सामग्री के साथ क्षतिग्रस्त और लटक रहे होर्डिंग भी हटाए गए।
अमर उजाला ने 12 से 17 अक्तूबर तक लगातार छह दिन शहर के प्रमुख मार्गों पर अवैध होर्डिंग के जाल, नियमों की अनदेखी, अनुमति व्यवस्था, राजस्व के नुकसान, खतरनाक ढांचों और बिना पहचान वाली विज्ञापन एजेंसियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबरों में सामने आया था कि नगर निगम के रिकॉर्ड में करीब 160 विज्ञापन स्थल अधिकृत हैं, जबकि शहर में अनुमानित 600 स्थानों पर होर्डिंग लगी हैं। लगातार प्रकाशित खबरों के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटाईं।
प्रमुख मार्गों और चौराहों पर कार्रवाई
नगर निगम की टीम ने उदय चौराहा से टेढ़ी बाजार चौराहा, टेढ़ी बाजार से चूड़ामणि चौराहा और चूड़ामणि चौराहा से महोबरा बाईपास तक होर्डिंग हटाईं। देवकाली, पुष्पराज चौराहे के आसपास, साकेतपुरी, लाजपत नगर, सिविल लाइंस, फतेहगंज, नाका हनुमानगढ़ी के आसपास और रायबरेली बाईपास की ओर जाने वाले मार्गों पर भी अभियान चलाया गया। नाका क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों के अवैध होर्डिंग भी हटाए गए।
विज्ञापन
दोबारा होर्डिंग लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम ने सिग्मा ट्रेड बिग्स एलएलपीडी, मनोज, गरिमा और आर्या विज्ञापन एजेंसियों को अवैध होर्डिंग लगाने के मामले में नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बावजूद होर्डिंग नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान संबंधित लोगों और एजेंसियों को दोबारा बिना अनुमति होर्डिंग लगाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
करीब 200 अवैध होर्डिंग हटाई गई हैं। चार विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस दिया गया था। होर्डिंग नहीं हटाने पर नगर निगम ने कार्रवाई की। बिना अनुमति दोबारा होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सुमित कुमार, अपर नगर आयुक्त