फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 boxers reached the finals of the championship

Ayodhya News: चैंंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे 20 मुक्केबाज

Sun, 09 Nov 2025 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 09 Nov 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
20 boxers reached the finals of the championship
18-जयपुरिया स्कूल में 71 किलो के वेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहन ( रेड) को पंच मारता हरियाणा
अयोध्या में चल रहे केएसई कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को सहादतगंज स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के परिसर में खेले गए। इसमें जोश, ताकत और जज्बा देखने को मिला। कुल 20 मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

48 किलो भार वर्ग में राजस्थान के देवेंद्र सिंह सोलंकी ने उत्तर प्रदेश के गुलफाम को हराया। पंजाब के निर्मल ने जम्मू-कश्मीर के सीतू को मात दी। 51 किलो भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के आशू ने पश्चिम बंगाल के शेखर कुमार को पराजित किया और तमिलनाडु के सीबी वाघीसे ने पंजाब के रिषभ को शिकस्त दी। 54 किलो भार वर्ग में पंजाब के मनोज कुमार ने हिमाचल प्रदेश के अभय कुमार को हराया। उत्तर प्रदेश के जितेंद्र कुमार ने महाराष्ट्र के वैभव नंदन साबले को पराजित किया।
विज्ञापन

57 किलो भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के सचिन ने दिल्ली के बादल कुमार को और पंजाब के लवप्रीत सिंह ने ओडिशा के सुशील कुमार एक्का को हराया। 60 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के मोहित ठाकुर ने पंजाब के नितिन कुमार पर जीत दर्ज की, जबकि जम्मू-कश्मीर के धर्मेन्द्र ने बिहार के आदित्य कुमार को परास्त किया। 63.5 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के नितेश कुमार ने महाराष्ट्र के शिवम विकास मोरे को और जम्मू-कश्मीर के शुभम ने पंजाब के रविदीप सिंह को हराया। 67 किलो भार वर्ग में हरियाणा के प्रवीण कुमार ने तमिलनाडु के विनू वी को मात दी। वहीं जम्मू-कश्मीर के महेश ने पंजाब के जैलेश पांडेय को पराजित किया। 71 किलो भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के यशपाल ने आंध्र प्रदेश के जोगिंदर को और हरियाणा के कृष ने असम के रोशन को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबलों की शुरुआत रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर की। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग युवाओं में साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करती है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या अब आस्था के साथ-साथ खेलों का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि केएसई कप जैसे आयोजन खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का बेहतर मंच देते हैं और प्रदेश में बॉक्सिंग के स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि अयोध्या से ऐसे मुक्केबाज निकलें जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार, कमलेश श्रीवास्तव, शक्ति सिंह, आशीष अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, गगन गुप्ता और राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।(संवाद)

18-जयपुरिया स्कूल में 71 किलो के वेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहन ( रेड) को पंच मारता हरियाणा

18-जयपुरिया स्कूल में 71 किलो के वेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहन ( रेड) को पंच मारता हरियाणा

18-जयपुरिया स्कूल में 71 किलो के वेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहन ( रेड) को पंच मारता हरियाणा

18-जयपुरिया स्कूल में 71 किलो के वेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहन ( रेड) को पंच मारता हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed